भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा को लेकर तैयारियां पुख्ता : चंचल राणा
शुभमन गिल की सफलता के पीछे युवराज का हाथ : योगराज सिंह
मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की
शुभमन ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया : ज्वाला सिंह
पुरी नगर निगम बनने को तैयार, संबित पात्रा ने 'डबल इंजन सरकार' का जताया आभार
अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने का विरोध करेगी महाराष्ट्र सरकार : मंत्री विखे पाटिल
हरियाणा : बैठक में अधिकारी के न आने पर भड़कीं सांसद कुमारी शैलजा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान में अंत्योदय शिविरों में लंबित जन समस्याओं का हो रहा समाधान : सीएम भजन लाल शर्मा
विश्व मुक्केबाजी कप : नूपुर फाइनल में पहुंची, अविनाश जामवाल भी सेमीफाइनल में

परमाणु हथियारों का त्याग करे उत्तर कोरिया: यूएन महासचिव गुटरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने पर जोर दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने पर जोर दिया।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
परमाणु हथियारों का त्याग करे उत्तर कोरिया: यूएन महासचिव गुटरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया को 'प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय' प्रक्रिया से परमाणु हथियारों को नष्ट करने की प्रतिबद्धता निभानी चाहिए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुटेरेस मंगलवार रात नागासाकी में परमाणु हमले में मारे गए पीड़ितों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने टोक्यो में थे।

Advertisment

गुटेरेस ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, 'हम सभी प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय पूर्ण निरस्त्रीकरण का उद्देश्य साझा करते हैं, ताकि उत्तर कोरिया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सामान्य सदस्य बन सकें।'

उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने पर जोर दिया।

और पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन करेगा इराक: प्रधानमंत्री

प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के खिलाफ उसके परमाणु व बैलिस्टिक कार्यक्रम और उससे कथित रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष उत्पन्न खतरे के लिए देश पर कई राजनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Source : IANS

South Korea Antonio Guterres denuclearize
      
Advertisment