संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने श्रीलंका के हालात पर चिंता जताई, सभी से संयम बनाए रखने की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है. गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र:
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है. गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें : विक्रमसिंघे बनाम राजपक्षे: श्रीलंका के राजनीतिक हालात पर भारत की पैनी नजर
डुजारिक ने रविवार को श्रीलंका में एक पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा भीड़ पर गोली चलाने के मामले का भी उल्लेख किया. इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे. गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बड़े ही नाटकीय ढंग से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था. साथ ही सिरिसेना ने संसद भी निलंबित कर दी थी.
यह भी पढ़ें :…तो क्या चीन के इशारे पर श्रीलंका में हुई भारी उठापटक
गुटेरेस ने श्रीलंका सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का सम्मान करने और देश में नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कानून के नियमों को बनाए रखने का आह्वान किया था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य