संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विश्व से परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विश्व से परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विश्व से परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान किया

author-image
IANS
New Update
UN Secretary-General

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन दिवस पर यह घोषणा की कि दुनिया से परमाणु हथियारों का सफाया होना चाहिए और संवाद, विश्वास और शांति का एक नया युग शुरू होना चाहिए।

Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परमाणु हथियारों के खतरे को संबोधित करना संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से ही काम का केंद्र रहा है।

महासचिव ने कहा, 1946 में, पहले महासभा के प्रस्ताव में परमाणु हथियारों को खत्म करने की मांग की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि हालांकि परमाणु हथियारों की कुल संख्या दशकों से घट रही है, फिर भी दुनिया भर में लगभग 14,000 परमाणु हथियार का भंडार है, जो लगभग चार दशकों में परमाणु जोखिम के उच्चतम स्तर का सामना कर रहा है।

गुटेरेस ने कहा, अब हमारी दुनिया से परमाणु हथियारों को खत्म करने और सभी लोगों के लिए बातचीत, विश्वास और शांति के एक नए युग की शुरूआत करने का समय है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment