अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार एक पर्यावरणीय आपदा: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के बीच प्रस्तावित दीवार एक पर्यावरणीय 'आपदा' होगी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार एक पर्यावरणीय आपदा: संयुक्त राष्ट्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के बीच प्रस्तावित दीवार एक पर्यावरणीय 'आपदा' होगी।

Advertisment

संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक जॉन नॉक्स ने जैव विविधता पर आयोजित एक फोरम में कहा, 'यह दीवार विभिन्न कारणों से एक आपदा साबित होगी। और यह पर्यावरण के स्तर पर भी एक आपदा साबित हो सकती है।'

उन्होंने कहा, 'जैवविविधता और पारिस्थितिक तंत्र को राजनीतिक सीमाओं की परवाह नहीं है।'

नॉक्स ने कहा कि एक ठोस भौतिक बाधा क्षेत्रीय प्रजातियों की गतिविधि और अस्तित्व में हस्तक्षेप कर सकती है।

अक्टूबर में यह बताया गया था कि दीवार के आठ प्रोटोटाइप (प्रतिरूप) अमेरिकी शहर सैन डिएगो, तिजुआना और मेक्सिको के बीच सीमा पर बनाए गए हैं।

और पढ़ें: एशिया दौरे पर ट्रंप की उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा रणनीतिक धैर्य का समय खत्म हो चुका

Source : IANS

Mexico Environment united nation UNO America usa mexico border wall usa mexico border
      
Advertisment