भारत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भागीदार

गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा, 'जलवायु परिवर्तन के प्रति हमारी एक बहुत ही दृढ़ प्रतिबद्धता है।'

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
भारत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भागीदार

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत की भूमिका अहम (प्रतीकात्मक फोटो)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में जहां अन्य देश नाकाम रहे हैं, वहीं भारत इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है। 

Advertisment

गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा, 'जलवायु परिवर्तन के प्रति हमारी एक बहुत ही दृढ़ प्रतिबद्धता है।'

उन्होंने कहा, 'जलवायु परिवर्तन हमें पराजित नहीं कर सकता, लेकिन हम इस लड़ाई में जीत भी नहीं पा रहे। जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक नुकसान उन विकासशील देशों को उठाना पड़ रहा है, जो जी77 देशों के समूह के सदस्य हैं।'

उन्होंने कहा कि भारत और चीन जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, ताकि हमें जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव न झेलने पड़ें।

गूगल ने बांग्ला लेखिका Mahasweta Devi’s 92nd Birthday शीर्षक से बनाया डूडल, उपन्यास पर बनी थी चर्चित फिल्में

गुटेरेस एक समारोह में बोल रहे थे, जहां मिस्र ने इक्वोडोर से जी77 का नेतृत्व ग्रहण किया।

गुटेरेस ने कहा कि जी77 बहुपक्षवाद की रक्षा का आधारभूत स्तंभ है और बहुपक्षवाद के लिए यह मुश्किल दौर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सत्ता का संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधार जरूरी है।

उन्होंने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र को अधिक लोकतांत्रिक बनाने को लेकर चिंतित हैं, जिसमें सत्ता अधिक संतुलित तरीके से विभाजित हो और इसके लिए निश्चित तौर पर सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक है।'

पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा- दूर हो जाएगी बिपिन रावत की गलतफहमी

जी77 की अध्यक्षता ग्रहण करते हुए मिस्र के स्थायी प्रतिनिधि अम्र अब्देल्लतीफ अबौलत्ता ने कहा कि संगठन जलवायु परिवर्तन से इस प्रकार निपटने में एकजुट होकर काम करेगा, जिससे विकास को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि विकास और गरीबी निवारण संगठन की प्राथमिकता रहेगी। गरीबी दुनिया की अधिकांश समस्याओं का प्रमुख कारण है।

इसके लिए विकासशील देशों में रोजगार और उत्पादन क्षमता बढ़ाना जरूरी है।

महासभा के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजैक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए जी77 की भागीदारी बेहद जरूरी है।

युवाओं के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दिया 50 हजार डॉलर

Source : IANS

Antonio Guterres Paris Climate Agreement United Nations India China Donald Trump
      
Advertisment