यूएन ने परमाणु अप्रसार संधि को दी मान्यता, न्यूक्लियर पावर देशों ने किया बहिष्कार

संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के लिये एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
यूएन ने परमाणु अप्रसार संधि को दी मान्यता, न्यूक्लियर पावर देशों ने किया बहिष्कार

संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के लिये एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किया है। हालांकि इस संधि का विरोध अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, और दूसरे परमाणु देशों के बहिष्कार के बावजूद इस पर हस्ताक्षर किया गया।

Advertisment

परमाणु शक्ति संपन्न देशों ने इस पहल का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार किया है। बहिष्कार करने वाले देशों नौ देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के साथ भारत, पाकिस्तान, इज़राइल और उत्तर कोरिया भी शामिल हैं।

यहां तक कि जापान ने भी इस प्रस्ताव का बहिष्कार किया है। जबककि जापान दुनिया का एकमात्रा देश है जिसने परमाणु बम की त्रासदी देखी है। अमेरिका ने उस पर 1945 में परमाणु बम से हमला किया था। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा, 'क्या कोई इस बात पर विश्वास कर सकता है कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार नहीं रखेगा।'

और पढ़ें: PM मोदी का पाक पर निशाना, कहा-आतंक समर्थक देशों को जी-20 से दूर रखें

परमाणु क्षमता संपन्न देशों का कहना है कि उनके परमाणु हथियार दूसरे देशों को परमाणु हमला करने से रोकने का काम करते हैं। हालांकि उन्होंने परमाणु अप्रसार के प्रति प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

और पढ़ें: साउथ चाइना सी पर अमेरिका ने चीन को दिखाया ठेंगा, उड़ाए फाइटर जेट्स

Source : News Nation Bureau

UN Global treaty nuclear weapons
      
Advertisment