लंदन स्थित भारतीय मूल के एक डॉक्टर पर 13 वर्षीय नाबालिग के यौन उत्पीड़न समेत इस तरह के 118 मामले दर्ज किए गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि लंदन की महानगरीय पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय मनीष शाह पर कथित रूप से पूर्वी लंदन में हवेरिंग स्थित उसके क्लिनिक पर जून 2004 से जुलाई 2013 के बीच कम से कम 54 अलग अलग पीड़ितों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा कि मनीष को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के 65 और 52 अन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में अदालत के सामने पेश किया जायेगा।
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में अलग से मुकदम चलाया जाएगा।
अंग्रेजी के अलावा हिंदी और गुजराती भाषा बोलने वाले शाह का जन्म ब्रिटन में नहीं हुआ था। वह ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में एक रजिस्टर्ड डॉक्टर है। शाह को 31 अगस्त को बार्किं गसाइड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जायेगा।
और पढ़े: चोटी कांड से दिल्ली-एनसीआर में दहशत, महिलाएं घरों में रहने को मजबूर
Source : IANS