अप्रवासियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीति के विरोध के चलते उनके बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल से उबर के सीईओ ट्रैविस क्लानिक ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप की नीति के चलते क्लानिक को अपनी कंपनी में आलोचना झेलनी पड़ रही थी।
काउंसिल से इस्तीफा देने बाद क्लानिक ने अपनी कंपनी में मेल भेज कर ये जानकारी दी। कंपनी को भेजे मेल में क्लानिक ने लिखा,' बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल में शामिल होने का मतलब राष्ट्रपति या उनके किसी एजेंडे का समर्थन नहीं है, लेकिन दुर्भाग्यवश इसे गलत ढंग से समझ लिया गया। इमीग्रेशन नीति में बदलाव की वकालत के लिए अन्य रास्ते अपनाए जा सकते है।'
इसे भी पढ़ें: बराक ओबामा ने की ट्रंप नीति की आलोचना, कहा भेदभाव करना सही नहीं
क्लानिक आगे लिखते है,' ट्रंप सरकार के आदेश से पूरे अमेरिका में मौजूद समुदायों के कई लोगों को परेशानी हो रही है, परिवारों को अलग होना पड़ रहा है, दूसरे देशों में लोग फंसे हुए हैं और ये डर बढ़ता जा रहा है कि अमेरिका अब वो जगह नहीं रही जहां अप्रवासियों का स्वागत किया जाता है।'
क्लानिक को इस बात के आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था कि जो उबर कंपनी अप्रवासियों के भरोसे दुनिया में चल रही है और उसी के सीईओ अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की नीतियों को समर्थन दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कार्यकारी अटार्नी जनरल को किया बर्खास्त, शरणार्थियों पर रोक लगाने आदेश पर उठाया था सवाल
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद को संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान किए अपने वादे को निभाते हुए देश में 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी। इस आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों पर देश में चार महीने की अस्थाई रोक लगा दी है।
Source : News Nation Bureau