/newsnation/media/post_attachments/images/2021/11/30/parag-agarwal-12.jpg)
ट्विटर बिकते ही CEO पराग अग्रवाल ने किया ये tweet( Photo Credit : File Photo)
दुनिया की मशहूर सोशल मीडिया साइट twitter को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) खरीद लिया है. इसके साथ ही twitter के भविष्य को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी है. इस बीच twitter के चीफ एग्जक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल ने twitter के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है. पराग ने ट्विटर के बिकने के बाद अपने सहयोगियों से कहा है कि मास्क के लीडरशिप में ट्विटर का फ्यूचर अंधकार में है. उन्होंने आगे कहा कि किसी को मालूम नहीं है कि ट्विटर अब किस दिशा में जाने वाली है? वहीं, twitter यूजर्स सोशल मीडिया पर पराग को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं.
Twitter has a purpose and relevance that impacts the entire world. Deeply proud of our teams and inspired by the work that has never been more important. https://t.co/5iNTtJoEHf
— Parag Agrawal (@paraga) April 25, 2022
यूजर्स कर रहे हैं पराग को ट्रोल
अपने इस ट्वीट के बाद ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) पराग अग्रवाल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ट्विटर यूजर साहिल रिजवी ने लिखा- अब से कुछ घंटों में आपका बायो बदल सकता है. फाइनेंसियल एक्सपर्ट मिट केविन ने ट्वीट किया- अगर टेस्ला पराग को हटाएगी तो 42 मिलियन डॉलर देगी. टेक कॉरपोरेट ऐसी जगह है, जहां फेल्योर होने के भी पैसे मिलते हैं. दरअसल, रिसर्च फॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 12 महीने से पहले पराग को हटाया गया तो, उन्हें 42 मिलियन डॉलर यानी 321 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे. गौरतलब है कि अभी पराग के कंपनी में CEO पद पर आए हुए 5 महीने ही हुए हैं. पिछले वर्ष वंबर में जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद उन्हें twitter का CEO बनाया गया था. गौरतलब है कि पराग पिछले 10 सालों से twitter से जुड़े हैं. CEO बनने से पहले Parag Agarwal चीफ टेक्निकल ऑफिसर पद पर काम कर रहे थे. मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद पराग ने बयान जारी कर कहा है कि ट्विटर पूरी दुनिया में प्रासंगिक और प्रभावी है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है. इसके साथ ही उन्होंने twitter के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मास्क के लीडरशिप में ट्विटर का फ्यूचर अंधकारमय है. उन्होंने आगे कहा कि किसी को मालूम नहीं है कि ट्विटर अब किस दिशा में जाने वाली है?
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us