फिलीपींस में 'टेमबिन' तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 180 पहुंचा आंकड़ा
फिलीपींस में 'टेमबिन' तूफान की वजह से आई भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
नई दिल्ली:
दक्षिणी फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान 'टेमबिन' की वजह से भारी बारिश से बड़े पैमाने पर आए बाढ़ और भूस्खलन के बाद 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, लानाओ के दो प्रांतों से कम से कम 22 शवों को निकाला गया है, जबकि भूस्खलन से 40 से अधिक गायब हैं।
हताहतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
फिलीपींस के वायुमंडलीय, भूभौतिकीय और एस्ट्रोनोमिकल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (पेगासा) ने कहा कि 'टेमबिन' शुक्रवार को लगभग 1.25 बजे तड़के 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मिंदनाओ इलाके में पहुंचा।
तूफान तेज रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रही है और 400 किलोमीटर तक हुए भारी बारिश से देश का दूसरा सबसे बड़ा आईलैंड पूरी तरह से डूबा हुआ है।
खत्म होगा एक मां का इंतजार, कुलभूषण जाधव से होगी परिवार वालों की मुलाकात
बाढ़ की वजह से तीन प्रांतों से लगभग 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
मनीला हवाईअड्डे पर लगभग 21 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, इससे ज्यादातर घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
पोर्ट अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूह के विभिन्न बंदरगाहों में 6,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
फिलीपींस में हर साल कम से कम 20 से अधिक बार तूफान और आंधी आते हैं। 'टेमबिन' इस साल का 22वां बार आया तूफान है, जिसने आईलैंड को पूरी तरह प्रभावित किया है।
और पढ़ें: चारा घोटाले में लालू को जेल, तेजस्वी ने कहा बीजेपी का है खेल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य