अमेरिकाः न्यूजर्सी में रेल हादसा, 3 की मौत, 100 घायल
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सौ से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सौ से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। न्यूयार्क की आधिकारिक आपातकालीन सूचना प्रणाली ने टवीट करके कहा, न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर एक ट्रांजिट ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण होबोकेन स्टेशन की तरफ आने वाली और यहां से जाने वाली सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित की गई हैं।
Update: 3 confirmed dead in NJ Transit train accident. More than 100 injured, many critically: US media
— ANI (@ANI_news) September 29, 2016
घटना में ट्रेन के इंजीनियर सहित सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में प्रमुख ट्रांजिट हब ट्रेन स्टेशन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा और इसकी छत का एक हिस्सा ढह गया।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से टकरा गई है जिससे छत का एक हिस्सा गिर गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां