अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के बीच लॉस वेगास में तीसरी और आखिरी बहस हुई। इस दौरान बंदूक संस्कृति, सुप्रीम कोर्ट, महिलाओं के अपमान और सीरिया जैसे कई मुद्दे छाये रहे।
बहस की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से हुई। हिलेरी ने इस विषय पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अमेरिका के लोगों का साथ देने की जरूरत है, कंपनियों को नहीं। अमेरिका में गन राइट्स के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा कि मैं बंदूक स्वामित्व की परंपरा का सम्मान करती हूं, लेकिन साथ ही सही तरीके से रेग्युलेशन की भी जरूरत है।
आतंकवाद के मसले ट्रंप ने कहा हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद रोकेंगे। ट्रंप ने डिबेट के दौरान कहा कि हिलेरी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पसंद नहीं करती हैं, क्योंकि उन्होंने इन्हें पीछे छोड़ दिया है। पुतिन इनका सम्मान नहीं करता है। इस पर हिलेरी ने कहा कि वो व्हाइट हाउस में कठपुतली चाहते हैं। हिलेरी ने कहा कि पुतिन पर भरोसा करने की बजाए हमें हमारी एंजेंसियों पर भरोसा करने की जरूरत है। ट्रंप को चुनाव में पुतिन की मदद मिल रही है।
ट्रंप ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ के आरोपों पर कहा कि मुझसे ज्यादा कोई महिलाओं का सम्मान नहीं करता है। ट्रंप की इस बात पर जनता हंस पड़ी। जिसके बाद मॉडरेट को चुप रहने के लिए बोलना पड़ा।
अपडेट्स:-
ओबामाकेयर अमेरिका को बर्बाद कर रहा है, इस सरकार को जाना ही होगा: ट्रंप
मुझसे ज्यादा कोई महिलाओं का सम्मान नहीं करता: ट्रंप
अबॉर्शन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा, मैं जीवन का पक्षधर हूं
हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद रोकेंगे: ट्रंप
सुप्रीम कोर्ट को सभी नागरिकों के लिए काम करना चाहिए: हिलरी क्लिंटन
पुतिन व्हाइट हाउस में कठपुतली चाहते हैं: हिलेरी
हिलेरी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पसंद नहीं करती हैं: ट्रंप
इससे पहले फॉक्स न्यूज चैनल के मॉडरेटर क्रिस वैलेस ने डिबेट की शुरुआत कराते हुए कहा, 'इन दोनों शख्सियतों में से कोई एक अगले तीन हफ्तों में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने जा रहा है।'
आपको बता दें की डिबेट में तमाम पोल के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन का पलड़ा भारी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्रंप को देखा गया है।
HIGHLIGHTS
- US चुनाव: हिलेरी-ट्रंप के बीच आखिरी डिबेट
- ट्रंप ने कहा, हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद रोकेंगे
- पुतिन व्हाइट हाउस में कठपुतली चाहते हैं: ट्रंप
- मुझसे ज्यादा कोई महिलाओं का सम्मान नहीं करता: ट्रंप
Source : News Nation Bureau