थाईलैंड: 18 दिन तक फंसे रहने के बाद सभी 12 बच्चों और कोच को गुफा से बाहर निकाला गया
थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में फंसे सभी 12 बच्चों और कोच को 18 दिन बाद आखिरकार सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।
बैंकॉक:
थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में फंसे सभी 12 बच्चों और कोच को 18 दिन बाद आखिरकार सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। उत्तरी थाईलैंड के चियांग राई क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के कारण ये सभी थाम लुआंग गुफा में फंसे थे।
मंगलवार को गुफा में बचे 4 बच्चे और उनके कोच को निकालने के बाद तीन दिन का यह रेस्क्यू ऑपरेशन लंबी जद्दोजहद के बाद पूरी तरह सफल हुआ। इससे पहले रविवार और सोमवार को 8 बच्चों को गुफा से बाहर निकाला था।
गौरतलब है कि 23 जून को फुटबॉल अभ्यास के बाद ये 12 बच्चे और उनके कोच गुफा में घूमने गए थे लेकिन भारी बारिश की वजह से अंदर ही फंस गए थे।
कोच को मंगलवार को सबसे आखिर में गुफा से बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासियों द्वारा लापता बच्चों और कोच के लिए खोज की शुरुआत के बाद राहत अभियान जारी किया गया था।
सीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इन बच्चों और कोच को निकालने की मदद के लिए विश्व भर से विशेषज्ञ थाईलैंड पहुंचे थे।
गुफा में बचने वाले 12 युवा खिलाड़ी 11 से 16 आयुवर्ग के बीच थे। उनके साथ 25 वर्षीय कोच भी उसी थियाम लुआंग नामक गुफा में 23 जून को फंस गया था, जो उत्तरी थाईलैंड के चियांग राई प्रांत में है।
एक सप्ताह पहले ब्रिटिश बचाव गोताखोरों ने इन बच्चों को ढूंढा, जो गुफा के मुख्य द्वारा से चार किलोमीटर अंदर थे। ये सभी खिलाड़ी फुटबाल क्लब वाइल्ट बोर्स के हैं।
और पढ़ें: अमेरिका : अवैध प्रवासी बच्चों को परिजनों से मिलाने के लिए समय सीमा बढ़ी
गुफा में खोजबीन के 13 विदेशी विशेषज्ञ और थाईलैंड नौसेना के पांच बचाव कार्य कर्मचारी रविवार को इस अभियान के साथ जुड़े। उन्होंने उस गुफा से चार बच्चों को बाहर निकाला। करीब 11 घंटे तक यह बचाव कार्य अभियान चला। उसी दिन चार और बच्चों को भी बाहर निकाला गया।
इसके बाद बाकी बचे चार बच्चों और उनके कोच को मंगलवार को गुफा से सुरक्षित बाहर निकाला गया और हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां उनका एक्स-रे और रक्त जांच की गई। उन्हें अगले सात दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा।
इस बचाव कार्य अभियान के समाप्त होने के बाद बचाव कर्मियों को भी गुफा से बाहर निकलने में थोड़ा समय लगा। बचाव कार्य अभियान के अधिकारियों के अनुसार, इस गुफा को बंद कर दिया जाएगा।
इस बचाव कार्य अभियान से जुड़ने वाले चीनी गोताखोरों ने इसे बेहतरीन और खतरनाक अभियान करार दिया।
(IANS इनपुट के साथ)
और पढ़ें: कश्मीर पर भारत के खिलाफ UN की रिपोर्ट तैयार करने में पाकिस्तान का हाथ!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!