ब्रिटिश PM थेरेसा मे को मारने की साजिश नाकाम, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
ब्रिटेन पीएम थेरेसा मे की हत्या करने की साजिश में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य हैं।
नई दिल्ली:
ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज के मुताबिक प्रधान मंत्री थेरेसा मे की हत्या करने के लिए आतंकवादी साजिश नाकाम कर दी गई है। ब्रिटेन पीएम थेरेसा मे की हत्या करने की साजिश में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया के अनुसार दोनों लोग पीएम थेरेसा के घर डाउनिंग स्ट्रीट को बम से उड़ाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद आकिब इमरान (21) और नेमुर जकरिया रहमान (20) को नॉर्थ लंदन और साउथ-ईस्ट बर्मिंघम से पकड़ा गया है।
Police arrest two men who were planning to blow up Downing Street gates and kill PM Theresa May: British media (file pic) pic.twitter.com/7liwWQptdO
— ANI (@ANI) December 6, 2017
यह भी पढें : भारत-चीन में बढ़ी नजदीकियां, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश करेंगे मजबूत
ब्रिट्रेन की सुरक्षा एजेंसी MI-5 के अनुसार इस हमले की योजना पिछले हफ्ते बनाई गई थी। एजेंसी ने कहा कि पिछले 12 महीने में 9 आतंकी वारदातों को नाकाम किया गया है।
दोनो आरोपी आतंकियों को बुधवार को वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ेंः पाकिस्तान सरकार को बड़ा झटका, चीन ने CPEC से जुड़ी सड़क परियोजना की फंडिंग पर लगाई रोक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें