श्रीलंका: तमिल विधायक ने उठाया न्याय प्रणाली पर सवाल

श्रीलंका: अल्पसंख्यक विधायक की हत्या के मामले में 5 लोगो को बरी किए जाने पर न्याय प्रणाली व्यवस्था पर विधायक ने उठाया सवाल।

श्रीलंका: अल्पसंख्यक विधायक की हत्या के मामले में 5 लोगो को बरी किए जाने पर न्याय प्रणाली व्यवस्था पर विधायक ने उठाया सवाल।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
श्रीलंका: तमिल विधायक ने उठाया न्याय प्रणाली पर सवाल

श्रीलंका में एक अल्पसंख्यक विधायक की हत्या के मामले में 5 लोगो को बरी किए जाने के बाद वहां के एक विधायक ने देश कि न्याय प्रणाली व्यवस्था पर सवाल उठाया है। तमिल नेशनल एलाइंस के विधायक एम ए सुमंथीरन ने कहा कि 'हमने हमेशा कहा है कि देश की न्याय प्रणाली में हमारे कम विश्वास के चलते ही हम युद्र अपराध के आरोपों के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक प्रक्रिया चाहते हैं। अब यह बात स्पष्ट हो गई है।'

Advertisment

इससे पहले नवंबर 2006 में तमिल नेशनल एलाइंस के नादाराजा रविराज नाम के विधायक की हत्या उनके घर के सामने गाड़ी में गोली मार कर कर दी गई थी। रविराज अल्पसंख्यक तमिलों के हितों की रक्षा करने वाले वकील थे और सिंहली में उन्होंने तमिल के परिपेक्य को ज़ोरदार तरीके से समझाया था। उनकी हत्या श्रीलंका में 3 दशक तक चले लंबे गृह युद्ध संघर्ष के दौरान हुई थी जो 2009 में ख़त्म हुआ था।

एम ए सुमंथीरन केस में रविराज की पत्नी का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करते और कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

Source : PTI

Tamil National Allience TNA
Advertisment