डाकोला विवाद: जापान ने भारत और भूटान को दिया समर्थन, कहा-शांति से निकले हल

दो महीने से लगातार भारत और चीन सीमा के डाकोला पर गहमागहमी बनी हुई है। इस पर हाल ही में जापान ने अपना रुख स्पष्ट किया है।

दो महीने से लगातार भारत और चीन सीमा के डाकोला पर गहमागहमी बनी हुई है। इस पर हाल ही में जापान ने अपना रुख स्पष्ट किया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
डाकोला विवाद: जापान ने भारत और भूटान को दिया समर्थन, कहा-शांति से निकले हल

भारत चीन बॉर्डर (फाइल)

दो महीने से लगातार भारत और चीन सीमा के डाकोला पर गहमागहमी बनी हुई है। इस पर हाल ही में जापान ने अपना रुख स्पष्ट किया है। जापान ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से यह जानकारी दी है कि वह इस मामले में भारत और भूटान के साथ है।

Advertisment

यह समर्थन जापान के प्राइम मिनिस्टर शिन्जो अबे के भारत दौरे के एक महीने पहले आया है। बता दें कि अबे 13 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक भारत के जापानी एंबेसडर केंजी हिरामत्सू और उनकी टीम ने टोक्यो की स्थिति नई दिल्ली और थिंपू को बताई है। हिरामत्सू ने हाल ही में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करके भूटान को समर्थन की बात की थी।

और पढ़ें: रियाद में फंसी छोटी बहन को बचाने के लिए सुषमा स्वराज से लगाई गुहार

जापान, भारत और चीन के बीच डाकोला विवाद को बहुत करीब से देख रहा है। उनके अनुसार सीमा पर यह विवाद की स्थिति पूरे क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर रही है। बता दें कि भारत 30 जून से लगातार ही सीमा पर विवाद की स्थिति बनाए हुए है।

जापानी एंबेसेडर हिरामत्सू ने कहा है कि सीमा पर यह विवाद शांति से निपटाया जाना चाहिए। इसे ताकत से निपटाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

और पढ़ें: स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले में 13 की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

Source : News Nation Bureau

INDIA japan Bhutan standoff over doklam
      
Advertisment