श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जाफना के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जाफना के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

फाइल फोटो गेटी इमेज

श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार वेबसाइट 'कोलंबो पेज' पर रविवार को जारी खबर में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को श्रीलंका के पश्चिमोत्तर समुद्री सीमा में डेल्फ्ट द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों की मछली पकड़ने वाली दो यांत्रिक नौकाएं भी कब्जे में ले लीं है।

Advertisment

और पढ़ें: अफगानिस्तान में अमेरिका का ड्रोन हमला, अलकायदा का बड़ा आतंकी ढेर

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से एक सप्ताह में यह लगातार तीसरी घटना है। तमिलनाडू राज्य मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस गिरफ्तारी की पुष्टि श्रीलंकाई नौसेनिकों की बेवसाइट पर रविवार की सुबह की गई।

मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि मछुआरों को कल रात नेदुनथीवु के नजदीक गिरफ्तार किया गया है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक अलेक्जेंडर ने बताया कि मछुआरों को उनकी दो नौकाओं के साथ उत्तरी श्रीलंका के कांकेसनथुरई बंदरगाह में ले जाया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जाफना के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

और पढ़ें: ढाका हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी IS ने ली

Source : IANS

Indian fishermen Sri Lankan Navy arrests
      
Advertisment