/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/08/51-indian-fishermen_650x400_71493275210.jpg)
श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए सोमवार को तमिलनाडु के 9 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी दो नावें भी जब्त कर ली गयी। राज्य के एक मत्स्य अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के पुडुकोट्टई और नागपट्टिनम जिले के रहने वाले इन मछुआरों को श्रीलंका के कंगेसनतुराई नौसेना शिविर में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
9 Indian fishermen apprehended by Sri Lankan Navy along with 2 boats in Palk Strait area, being interrogated at Kankesanthurai Naval camp,SL
— ANI (@ANI_news) August 8, 2017
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: लाहौर में विस्फोट, 46 घायल
इस महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की यह पहली घटना है। इससे पहले 2 जुलाई को तीन और छह जुलाई को पुडुकोट्टई जिले के ही रहने वाले आठ मछुआरों को हिरासत में लिया गया था और उनकी दो नावें जब्त कर ली गयी थीं।
उल्लेखनीय है कि जून महीने से श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के मामलों में तेजी आयी है। पिछले महीने 25 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने उनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में 5 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश
Source : News Nation Bureau