श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाया, देश में भड़की थी हिंसा
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने देशभर में लागू आपातकाल हटाने के लिए एक राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
कोलंबो:
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने देशभर में लागू आपातकाल हटाने के लिए एक राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। श्रीलंका के कैंडी शहर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद छह मार्च को आपातकाल का ऐलान किया गया था।
सिरिसेना के सचिव ऑस्टिन फर्नेन्डो ने सिन्हुआ को बताया कि राष्ट्रपति ने भारत और जापान के दौरे से लौटने के बाद इस अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए।
सिरिसेना ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति का आकलन कर कल (शनिवार) आधीरात से आपातकाल हटाने के निर्देश दे दिए।'
देश में सरकार और तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच 30 वर्षो के संघर्ष के 2009 में खत्म होने के बाद देश में पहली बार आपातकाल लगाया गया था।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कैंडी शहर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। बड़ी संख्या में दुकानों, घरों, मंदिरों और मस्जिदों को नष्ट कर दिया गया था या उनमें आग लगा दी गई थी।
इस हिंसा के लिए अब तक 280 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था की गई है।
इसे भी पढ़ें: 'देश में आर्थिक तरक्की कांग्रेस की देन, मोदी सरकार ले रही है क्रेडिट'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!