मुस्लिम और बौद्ध के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल

श्रीलंका के कैंडी जिले में हुई भारी हिंसा के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एस बी दिसानायके ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद देश में आपातकाल लगाया गया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
मुस्लिम और बौद्ध के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल

श्रीलंका में लगा आपातकाल (फाइल फोटो)

श्रीलंका के कैंडी जिले में हुई भारी हिंसा के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एस बी दिसानायके ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद देश में आपातकाल लगाया गया है।

Advertisment

श्रीलंकाई सरकार ने फिलहाल 10 दिनों के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के बीच हुई भारी हिंसा के बाद यह फैसला लिया गया है।

बौद्धों का आरोप है कि मुस्लिम देश में लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं और उनके प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थलों को तोड़ रहे हैं।

दोनों समुदायों के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से तनाव बढ़ रहा था। कुछ बौद्ध राष्ट्रवादियों ने देश में रोहिंग्याओं की मौजूदगी का विरोध किया है।

सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, 'कैबिनेट की विशेष बैठक में देश में 10 दिनों के लिए आपातकाल लगाने की घोषणा की गई ताकि हिंसा को देश के दूसरे हिस्से में फैलने से रोका जा सके।'

वहीं कैंडी में बौद्ध समुदाय के लोगों ने उस पुलिस स्टेशन के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया, जहां इस दंगा के आरोपी बौद्धों को गिरफ्तार कर रखा गया है।

और पढ़ें: पाक-चीन के CPEC प्रोजेक्टस की वजह से POK में पिघल रहे 36 ग्लेशियर, मंडरा रहा खतरा

HIGHLIGHTS

  • श्रीलंका के कैंडी जिले में हुई भारी हिंसा के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल लगा दिया गया है
  • कैबिनेट मंत्री एस बी दिसानायके ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद देश में आपातकाल लगाया गया है

Source : News Nation Bureau

Sri Lanka Emergency Communal violence in Sri Lanka
      
Advertisment