साउथ चाइना सी पर तनाव बढ़ा, चीन ने अमेरिका को दी युद्ध की धमकी
चीन ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका साउथ चाइना सी में उसे घुसने से रोकेगा तो उसको बड़े युद्ध का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली:
साउथ चाइना सी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका साउथ चाइना सी में उसे घुसने से रोकेगा तो उसको बड़े युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी कहा है कि चीन का कहना है कि ताज़ा बयान यदि नई अमेरिकी सरकार की नीति बनती है तो यह स्थिति पैदा हो सकती है।
नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विदेश मंत्री पद के लिए नामित रेक्स टिलरसन की रणनीति के जवाब में यह प्रतिक्रिया आई है।
टिलरसन ने गुरुवार को विदेश संबंधों से जुड़ी कमिटी के सामने अपनी रणनीति पेश की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह चीन को यह संदेश देना चाहते हैं कि विवादित दक्षिण चीन सागर में उसकी आवाजाही पर रोकी जा सकती है।
चीन दक्षिण सागर पर अपना अधिकार जताता है जबकि आस-पास के देश भी इस पर अपना अधिकार जता रहे हैं। प्राकृति संपदा से संपन्न इस इलाके से हर साल 50 खरब डॉलर का व्यापार होता है। चीन के पड़ोसी ब्रुनेई, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम भी इसपर अपना दावा करते हैं।
चीनी सरकार के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के संपादकीय में लिखा गया, "अगर अमेरिका साउथ चाइन सी में चीन को आने से रोकना चाहता है तो उसे बड़े स्तर पर युद्ध लड़ना होगा।" संपादकीय में यह भी लिखा है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि रेक्स टिलरसन के नामांकन को कांग्रेस वीटो कर सकती है।
संपादकीय के मुताबिक टिलरसन चीन के खिलाफ सख्त रवैया दिखाकर सिनेटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट