शेरिन मामला: मासूम की हत्या के आरोपी पिता को हो सकती है उम्रकैद

तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन की अमेरिका के टेक्सास में हुई हत्या मामले में उसके पिता को उम्रकैद की सजा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि हत्या मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
शेरिन मामला: मासूम की हत्या के आरोपी पिता को हो सकती है उम्रकैद

शेरिन हत्या मामले में पिता को हो सकती है सजा (फाइल फोटो)

तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन की अमेरिका के टेक्सास में हुई हत्या मामले में उसके पिता को उम्रकैद की सजा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि हत्या मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Advertisment

टेक्सास पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में उसे गोद लेने वाले पिता वेस्ले मोन मैथ्यूज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता ने स्वीकार कर लिया है कि उसने ही बच्ची का गला दबाया था, जिसके कारण उसकी मौत घर में ही हो गई थी।

पिता का कहना है कि वह उस वक्त बच्ची के पीने के लिए दूध बना रहा था। अदालती दस्तावेजों से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ले मोन मैथ्यूज ने पहले पुलिस को बताया था कि दूध न पीने की सजा के कारण शेरिन उनके रिचर्डसन शहर के घर के पीछे बनी लेन से सात अक्टूबर को सुबह तीन बजे गायब हो गई थी।

रिचर्डसन पुलिस डिपार्टमेंट ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'आपराधिक आरोप इस बात पर तय होते हैं कि उस समय पर क्या सूचनाएं और सबूत मौजूद हैं। मैथ्यूज के ताजा बयान से इस बात को बल मिलता है कि उसने बच्ची को चोटिल किया। इस आरोप से उम्रकैद की संभावना है।'

और पढ़ें: सलाहुद्दीन के बेटे का कबूलनामा, घाटी में आतंक फैलाने के लिए मिले पैसे

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन और स्वंयसेवकों ने करीब दो सप्ताह तक ड्रोन की मदद से ढूंढ़ने के बाद रविवार को बच्ची का शव एक गढ्डे से खोज निकाला। बच्ची का शव डलास के नजदीक शहर में उनके घर के पास से मिला। खोजबीन के दौरान मैथ्यूज शेरिन की सजा और रहस्मय तरीके से गायब होने की कहानी पर अटक रहा था।

मैथ्यूज को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मैथ्यूज को मंगलवार शाम तक जेल में रखा गया था। उसकी जमानत के लिए 10 लाख डॉलर की राशि तय की गई है। भारतीय मूल के 37 वर्षीय मैथ्यूज सूचना प्रौद्योगिकी में कार्य करते हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी सिनी ने एक अनाथ शेरिन को बिहार से गोद लिया था। सिनी पेशे से नर्स हैं।

मैथ्यूज द्वारा सात अक्टूबर को बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसपर बच्ची को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके टखने में एक विद्युत मॉनीटर बांधा गया था। लेकिन जब वह पुलिस के पास दोबारा नई कहानी लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे बच्ची को घायल करने के नए आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, लेकिन चिकित्सा परीक्षकों ने मौत की असली वजह नहीं बताई है।

और पढ़ें: फ्लिपकार्ट की 'लूट' सेल, सभी ब्रांड्स पर मिल रही हॉट डील्स

(इनपुट IANS से भी)

Source : News Nation Bureau

Police foster dad Sherin Case death american indian Life Term
      
Advertisment