सऊदी अरब में हज के लिए 20 लाख लोग पहुंचे, भारत से करीब 2 लाख श्रद्धालु

दुनिया भर के करीब 20 लाख मुस्लिम 'अपने जीवन के उद्देश्य की भावनाओं को जगाने, पिछले गुनाहों से छुटकारा हासिल करने वार्षिक हज यात्रा के दौरान एकत्र हुए हैं।

दुनिया भर के करीब 20 लाख मुस्लिम 'अपने जीवन के उद्देश्य की भावनाओं को जगाने, पिछले गुनाहों से छुटकारा हासिल करने वार्षिक हज यात्रा के दौरान एकत्र हुए हैं।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
सऊदी अरब में हज के लिए 20 लाख लोग पहुंचे, भारत से करीब 2 लाख श्रद्धालु

सऊदी अरब

दुनिया भर के करीब 20 लाख मुस्लिम 'अपने जीवन के उद्देश्य की भावनाओं को जगाने, पिछले गुनाहों से छुटकारा हासिल करने और ईश्वर से क्षमा और हिदायत मांगने के लिए' वार्षिक हज यात्रा के दौरान एकत्र हुए हैं।

इस साल करीब 1,70,000 भारतीय हज यात्रा पर गए हैं।

Advertisment

सऊदी अरब अपने राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज और युवराज मोहम्मद बिन सलमान की देखरेख में इस तीर्थयात्रा का आयोजन व संचालन कर रहा है।

सऊदी राजा पवित्र दो मस्जिदों (मक्का की मस्जिद अल-हराम व मदीना की मस्जिद-अल नबवी) के संरक्षक हैं।

सऊदी अरब के संस्कृति व सूचना मंत्री अवाद अलवाद ने एक बयान में कहा, 'सऊदी अरब राज्य के लिए हज का हर साल आयोजन करना सम्मान व बड़ी जिम्मेदारी है जिसे हम अपने दिल के सबसे करीब रखते हैं।'

उन्होंने कहा, 'हम हजयात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रयास करते हैं और हमारी प्राथमिकता दुनिया भर से आए व्यक्तियों का स्वागत करना है जो अपने धार्मिक व आध्यात्मिक कर्तव्यों को पूरा करने आए हैं।'

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट- राजीव प्रताप रूडी, उमा भारती, कलराज मिश्र और राधामोहन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की

Source : IANS

Masjid muslim Saudi Arab
Advertisment