क्रिसमस से पहले अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में हिंसा, 7 लोगों की हत्या
क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
New Delhi:
क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के विल्सन जिले के शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतकों की पहचान एक महिला, उसके बेटे व प्रेमी तथा बेटे की मंगेतर के रूप में हुई है। हमले के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चल सका है।
टेनेसी के मेम्फिस में एक सुपर बाजार के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी एक ऐसे इलाके में हुई जहां जहां आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं।
मिसिसिपी के पर्ल शहर में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि डेटिंग पर आए एक 22 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीया लड़की की हत्या कर दी गई, जबकि लड़की का पिता घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि संदेह है कि युवक ने ही गोलीबारी की और उसने खुद को भी गोली मार ली।
रोड द्वीप के जॉनस्टन शहर में संभवत: एक घरेलू विवाद हिंसा में तब्दील हो गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि गोली लड़की के पिता ने चलाई थी जो छुरे के हमले से जख्मी हुआ है।
वाशिंगटन के लिनवुड स्थित एक मॉल में झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को झगड़े में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने छुरा घोंप दिया।
पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।
फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस दोहरी गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा