अरब गठबंधन के हवाई हमले में यमन में 38 की मौत

सउदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले सुरक्षा मुख्यालय पर किए गए हवाई हमलों में यमन के 38 लोगों के मारे जाने की खबर है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
अरब गठबंधन के हवाई हमले में यमन में 38 की मौत

सउदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले सुरक्षा मुख्यालय पर हमला किया। हवाई हमलों में यमन में 38 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये हमले पश्चिमी बंदरगाह होदेदा के उस इलाक़े पर किए गए जो हूती विद्रोहियों के क़ब्ज़े में है।

Advertisment

एक प्रांतीय अधिकारी ने एएफपी को बताया कि 38 लोगों के शव होदीदा के बंदरगाह शहर के अस्पतालों में ले जाया गया है।

सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने बताया, 'शनिवार (29 अक्टूबर) को लाल सागर बंदरगाह शहर होदीदा स्थित अल-जायदिया सुरक्षा मुख्यालय पर हवाई हमले किए गए। इमारत में दो जेल हैं, हमले में सुरक्षा कर्मियों समेत कई कैदी मारे गए हैं।'

हूती विद्रोहियों के टीवी नेटवर्क अल-मसिराह ने कहा कि हवाई हमलों में 43 लोग मारे गए हैं, लेकिन तत्काल मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। शहर यमनी शिया हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है, जिन्होंने 2014 में अधिकतर उत्तरी क्षेत्र और राजधानी पर कब्जा कर लिया था।

Source : News Nation Bureau

Yemen Saudi World News Hudaydah
      
Advertisment