यमन: जनाज़े में जा रहे लोगों पर सउदी गठबंधन का हवाई हमला, 140 लोगों की मौत, 525 घायल

घायलों की मदद कर रहे लोग इस हमले से काफी गुस्सा और दुखी हैं।

घायलों की मदद कर रहे लोग इस हमले से काफी गुस्सा और दुखी हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
यमन: जनाज़े में जा रहे लोगों पर सउदी गठबंधन का हवाई हमला, 140 लोगों की मौत, 525 घायल

फाइल फोटो

यमन की राजधानी सना में शनिवार को हुए हवाई हमले में 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 525 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान ये हवाई हमला हुआ है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने दी और बताया जा रहा है कि ये हमला सऊदी गठबंधन सेना ने किया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि जहां हमला किया गया, वहां एक कम्युनिटी हॉल था। इसके अंदर कई लोग थे। वहीं, घायलों की मदद कर रहे लोग इस हमले से काफी गुस्सा और दुखी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने बयान जारी किया है कि इस मामले की जांच तुरंत होगी। नागरिकों के खिलाफ हमले रोके जाएं। वहीं, गठबंधन सेना ने इस हमले से इनकार किया है।

Source : News Nation Bureau

Yemen
Advertisment