logo-image

सऊदी किंग सलमान ने 'सोने की सीढ़ियों' से उतरकर इंडोनेशिया में रखें कदम, साथ ले गए दो लिमोजीन और 506 टन सामान

साऊदी अरब और इंडोनेशिया के संबंधों को अच्छा बनाने के लिए किंग सलमान इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। नौ दिनों के दौरे पर गए सऊदी किंग की सबसे खास बात ये रही कि सलमान यहां 450 टन से ज्यादा का सामान लेकर पहुंचे।

Updated on: 02 Mar 2017, 08:35 AM

नई दिल्ली:

सऊदी अरब और इंडोनेशिया के संबंधों को अच्छा बनाने के लिए किंग सलमान इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। नौ दिनों के दौरे पर गए सऊदी किंग की सबसे खास बात ये रही कि सलमान यहां 450 टन से ज्यादा का सामान लेकर पहुंचे। इससे भी खास ये कि किंग सलमान जिस प्लेन से इंडोनेशिया पहुंचे उसकी सीढ़ियां सोने से जड़ी हुईं हैं।

मर्सिडीज-बेंज लिमजीन और स्वचालित सीढ़ियां के साथ पहुंचे

81 वर्षीय सऊदी किंग जो बेश्कीमती सामान के साथ इंडोनेशिया पहुंचे हैं उनमें दो मर्सिडीज-बेंज लिमज़ीन और दो स्वचालित सीढ़ियां और 506 टन का सामान शामिल है। सऊदी किंग ने इन्हीं सोने से जड़ी सीढ़ियों से उतरकर अपने सफर की शुरुआत की। अब ये सीढ़ियां दुनिया भर की मीडिया में सुर्खियां बन रही है। सऊदी राजपरिवार का ये 50 सालों में पहला इंडोनेशिया दौरा है। दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के लोगों ने सऊदी किंग का जबरदस्त स्वागत किया।

यह भी पढ़े- सऊदी अरब के प्रिंस ने 80 बाजों के लिए टिकट बुक कर उन्हें हवाई सफर करवाया

मस्जिद में बनाया गया खास टॉयलेट

किंग सलमान के दौरे पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शाही तैयारी की गई हैं। किंग सलमान के लिए जकार्ता की एक मस्जिद में वीआईपी रूम बनाया गया है। उनकी मांग पर मस्जिद में विशेष टॉयलेट बनाया गया है।

किंग के काफिले में कितने लोग

किंग सलमान का काफिला भी किंग साइज का ही है। इसमें 1000 लोग शामिल हैं। काफिले में 10 मंत्री और कई शहजादे भी शामिल हैं। सामान के लिए एयरफ्रेट कंपनी पीटी जासा अंग्कासा सेमेस्टा को खासतौर पर कार्गो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी ने इस काम के लिए 572 लोगों को लगाया है।

यह भी पढ़े- अमेरिकी NSA से मिले विदेश सचिव एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाही अंदाज में करते हैं यात्रा

किंग सलमान अपने इस विशेष अंदाज के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सऊदी किंग अपने दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं। 2015 में किंग सलमान ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान वॉशिंगटन के फोर सीजन्स होटेल के सभी 222 कमरों को बुक करा लिया थे। इसके बाद छुट्टियां मनाने फ्रांस पहुंचे सऊदी किंग की मांग पर फ्रांस के फ्रेंच रिविएरा सार्वजनिक समुद्र तट को ही बंद करा दिया गया था।