
फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। सलमान ने ट्विटर पर हिलेरी को शुभकामनाएं दी। वहीं, कबीर बेदी ने भी ट्विट कर हिलेरी का समर्थन किया।
सलमान खान ने ट्विट किया, 'मैं आशा करता हूं कि आपकी जीत हो। भगवान आपको संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने के लिए शक्ति दे। शुभकामनाएं!!'
Hope you win. May god give you the strength to follow the constitution and human values. All the best.#HillaryClintonforpresidentpic.twitter.com/lelPESTHEK
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 5, 2016
वहीं, कबीर बेदी ने ट्विट किया, हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना मील का पत्थर होगा।
Wishing @HillaryClinton all success in #USElections2016! A woman President of #US would be a truly historic landmark. #ImWithHer#USElectionpic.twitter.com/DISDjWMgXk
— KABIR BEDI (@iKabirBedi) November 6, 2016
हॉलीवुड हस्तियों ने भी हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। इनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, किम कारदाशियां, केटी पैरी, बेयोंसे नोल्स समेत कई नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि 8 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।