व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 380 कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

कट्टरपंथी विपक्षी कार्यकर्ता व्याचेस्लाव माल्तुसेव के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता सड़क पर रूसी राष्ट्रपति का विरोध करने उतरे थे।

कट्टरपंथी विपक्षी कार्यकर्ता व्याचेस्लाव माल्तुसेव के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता सड़क पर रूसी राष्ट्रपति का विरोध करने उतरे थे।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 380 कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

पुतिन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 380 कार्यकर्ता हिरासत में

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे 380 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advertisment

रविवार को विपक्षी कार्यकर्ता व्याचेस्लाव माल्तुसेव के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता सड़क पर रूसी राष्ट्रपति का विरोध करने उतरे थे।

जिसके बाद रूसी पुलिस ने रविवार को मध्य मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अनाधिकृत विरोध के लिए इकट्ठा 380 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों को हिरासत में रखा गया है उनमें कईयों के पास से चाकू, पिस्तौल और रबड़ की गोलियां बरामद हुई हैं। उनके अनुसार, 13 लोगों को सेंट पीटर्सबर्ग में और 346 को मास्को में रखा गया है।

राजनीतिक विरोध करने वाले लोगों पर नजर रखने वाली संस्था ओवीडी-इन्फो ने कहा, 'हमें मालूम है कि पुलिस ने हमारे 380 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इनमें से 13 कार्यकर्ताओं को सेंट पीटर्सबर्ग से गिरफ़्तार किया गया है और 346 को मॉस्को से। जिन्हें 19 पुलिस थानों में रखा गया है।

अमेरिकी नेतृत्व वाली चार देशों की बातचीत पर बोला चीन, हमें नुकसान नहीं

ओवीडी-इन्फो ने कहा, 'कुछ पुलिस थानों में हमारे कार्यकर्ताओं से जो अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं वो एक शक्तिशाली और बेहद गंभीर मसलों में जांच करने वाले लोग हैं।'

वहीं, इससे पहले पुलिस ने बताया था, 'सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन करने के मामले में 253 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'

बता दें कि व्याचेस्लाव माल्तुसेव ने अपनी वेबसाईट के ज़रिए अपने सभी समर्थकों से अपील की थी कि लोग इकट्ठा हो और देश भर में विरोध प्रदर्शन करें, जिससे पुतिन के शासन को तुरंत खत्म किया जा सके।

इसे भी पढ़ेंः ब्रह्मपुत्र नदी पर टनल बनाए जाने की खबर को चीन ने किया खारिज

Source : News Nation Bureau

Vladimir Putin activist Police russia
Advertisment