रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, चौथी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन

रूस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। यदि इन चुनावों में व्लादिमीर पुतिन जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश का राष्ट्रपति पद संभालेंगे।

रूस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। यदि इन चुनावों में व्लादिमीर पुतिन जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश का राष्ट्रपति पद संभालेंगे।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, चौथी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन

व्लादिमीर पुतिन

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग रविवार को जारी है और प्री पोल्स के मुताबिक, व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर से सत्ता संभाल सकते हैं।

Advertisment

चौथी बार राष्ट्रपति बनने के लिए पुतिन ने रविवार को अपना वोट डाला। रूस में राष्ट्रपति की दौड़ में कुल आठ उम्मीदवार है, लेकिन पुतिन एक बार फिर अपनी जीत मानकर चल रहे हैं।

बीबीसी के मुताबिक, रूस के समयानुसार सुबह आठ बजे रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मॉस्को में मतदान नौ घंटे बाद शुरू होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश के पूर्वी क्षेत्रों कामचोतका और चुकोत्का में मतदान सुबह शुरू हो गया। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, देश के 11.1 करोड़ नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

देश में राष्ट्रपति कार्यालय छह वर्ष का होता है।

यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड स्कैंडलः मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब फाकिम ने दिया इस्तीफा

सीएनएन के मुताबिक, हालांकि, चुनावी मैदान में पुतिन के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है। उनके सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है।

पुतिन यदि चुनाव जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे। वह पहले ही जोसेफ स्टालिन के बाद से सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं। इस जीत के बाद वह 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। 

इस दौड़ में सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जिनमें ऑल पीपुल्स यूनियन पार्टी के सर्गेइ बाबुरिन, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनि, निर्वतमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचाक, कम्युनिस्ट्स ऑफ रसिया पार्टी के अध्यक्ष मैक्सिम सुरायकिन, बोरिस तितोव, योबलोको पार्टी के सहसंस्थापक ग्रिगोरिी यावलिन्सकी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के प्रमुख व्लादिमीर जिरिनोवस्की हैं।

रूस के समयानुसार मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। नतीजों का ऐलान 19 मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को निष्कासित करेगा रूस

Source : IANS

Vladimir Putin russian president election russian president election 2018
      
Advertisment