सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों के हमले से 12 की मौत

सीरिया में विद्रोहियों और दहशतगर्दों का कहर जारी है। सरकार नियंत्रण में आने वाले उत्तरी सीरिया के शहर अलेप्पो में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है।

सीरिया में विद्रोहियों और दहशतगर्दों का कहर जारी है। सरकार नियंत्रण में आने वाले उत्तरी सीरिया के शहर अलेप्पो में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों के हमले से 12 की मौत

Rebel Rocket fire kills 12 people in Syria's Aleppo (File Photo)

सीरिया में विद्रोहियों और दहशतगर्दों का कहर जारी है। सरकार के नियंत्रण में आने वाले उत्तरी सीरिया के शहर अलेप्पो में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 64 लोगों के घायल होने की खबर है।

Advertisment

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, पश्मिची अलेप्पो के मेसोलम, माशारका, मार्टिनी और अजामीयाह में रॉकेट दागे गए। जिसमें 12 लोगों की मौत और 64 लोगों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- ISIS का खात्मा नजदीक, अलेप्पो से सटे इलाके को सेना ने मुक्त कराया

अभी हालही में सीरियाई सेना ने पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले 80 फीसदी हिस्सों पर नियंत्रण किया है। सेना ने दो सप्ताह पहले पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। यह अलेप्पो के पूर्वी भागों को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त कराने के अभियान का ही हिस्सा है।

पिछले दो सप्ताह में पूर्वी अलेप्पो से 30,000 से अधिक लोग सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों की ओर चले गए हैं। विद्रोहियों ने 2012 में पूर्वी अलेप्पो पर कब्जा कर लिया था।

Source : IANS

syria Aleppo
Advertisment