सीरिया में गहराए संकट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सता रहा तीसरे विश्व युद्ध का डर

सीरिया में गहराए संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को डर सता रहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है

सीरिया में गहराए संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को डर सता रहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
सीरिया में गहराए संकट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सता रहा तीसरे विश्व युद्ध का डर

फाइल फोटो

सीरिया में गहराए संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को डर सता रहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है। रूसी सरकार ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो विदेशों में रह रहे अपने करीबियों और संबंधियों को तुरंत देश वापस बुला लें। रूसी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रूस के बड़े नेताओं और शीर्ष अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ये चेतावनी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यलय से जारी की गई है।

Advertisment

एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया संकट को लेकर रूस की आलोचना करने पर पुतिन ने अपना फ्रांस दौरा अचानक रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने कहा था कि रूस सीरिया में युद्ध अपराधों में लिप्त है। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में पुतिन के मंत्रियों ने कहा था कि रूस ने मास्को के 12 लाख लोगों को सुरक्षित रखने के लिए न्यूक्लियर बंकर बना लिए है।

पूर्व सोवियत लीडर मिखाइल गोर्बाच्येव के मुताबिक रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया युद्ध के खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक रूस की सेना हर मोर्चे पर अपनी तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने पोलैंड और लिथुवानिया के साथ लगी सीमा पर न्यूक्लियर क्षमता वाली मिसाइलों को तैनात कर रहा है ।

रूस ने सीरिया को लेकर अमेरिका से बढ़ते तनाव के बाद कहा है कि उसके जंगी जहाज भूमध्य सागर में लौट रहे हैं। रूस ने एस 300 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली को सीरिया के टारटस स्थित नौसेना केंद्र भेज दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ, रीजनल एडमिनिस्ट्रेटर्स, लॉ मेकर्स और पब्लिक कॉर्पोरेशंस के कर्मचारियों को आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि वो विदेशी स्कूलों में पढ़ रहे अपने बच्चों और वहां रह रहे अपने करीबी लोगों को तुरंत देश वापस ले आएं और अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा।

जानकारों के मुताबिक ये रूसी सरकार की तरफ से युद्ध के लिए लोगों को तैयार रहने के उपाय के तौर पर किया जा रहा है। सीरिया में चल रहे गृह युद्ध में जहां अमेरिका पर विद्रोहियों का साथ देने का आरोप है वहीं रूस पर सीरिया की असद सरकार का साथ देने का आरोप है जिसको लेकर अमेरिका और रूस में तनाव बढ़ रहा है।

Source : News Nation Bureau

third World War putin global war
      
Advertisment