अस्थिर नॉर्थ इथियोपिया में राहत आपूर्ति, नकदी, ईंधन की तत्काल आवश्यकता है: संयुक्त राष्ट्र
अस्थिर नॉर्थ इथियोपिया में राहत आपूर्ति, नकदी, ईंधन की तत्काल आवश्यकता है: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र:
उत्तरी इथियोपिया को अस्थिर और अप्रत्याशित घोषित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि लगातार बिगड़ती स्थिति राहत आपूर्ति के वितरण को और भी अधिक खराब कर रही है।मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र तत्काल सभी पक्षों से टाइग्रे, अमहारा और अफार में लोगों तक निर्बाध और निरंतर पहुंच की अनुमति देने का आह्वान करता है। खाद्य वितरण जारी है, लेकिन आवश्यक स्तर से काफी नीचे है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओसीएचए के हवाले से कहा कि यदि मानवीय आपूर्ति, ईंधन और नकदी जल्द ही टाइग्रे को नहीं पहुंचाई गई तो कई संयुक्त राष्ट्र और गैर-सरकारी सहायता संगठनों को अपना अभियान बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
कार्यालय ने कहा कि टाइग्रे में, मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ रही है। 15 दिसंबर के बाद से मानवीय आपूर्ति करने वाला कोई भी ट्रक टाइग्रे में प्रवेश नहीं कर पाया है।
कार्यालय ने कहा कि 12 जुलाई के बाद से केवल 1,338 ट्रक टाइग्रे में दाखिल हुए। रोजाना करीब 100 ट्रकों की आवश्यकता है।
कार्यालय ने कहा कि मानवीय साझेदार यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं कि कार्य सुनियोजित, स्वैच्छिक और सम्मानजनक हो।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए