/newsnation/media/post_attachments/images/2023/07/21/petrol-diesel-prices-today-11.jpg)
Petrol price increased in Pakistan( Photo Credit : social media)
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे है. बीते दिनों पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ गईं. यहां पर पेट्रोल के दाम 26 रुपये महंगा हो गया हे. पाकिस्तान के वित्त प्रभाग ने एक बयान के जरिए इसकी वजह बताई है. वित्त प्रभाग का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी हैं. ऐसे में मौजूदा कीमतों में बदलाव करना जरूरी है. नई कीमतें 16 सितंबर से लागू होने वाली हैं. सरकार की ओर से हुए ऐलान के अनुसार, दामों में 26 रुपये 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.
नई कीमत के अनुसार पेट्रोल 331 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच चुका है. वहीं डीजल के दाम बढ़ोतरी के बाद 329 रुपये 18 प्रति लीटर पहुंच चुका है. डीजल में 17 रुपये 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पहले से ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि तेल की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ने से वीकएंड में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इजाफा होगा. मगर ये अनुमान से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई.
ये भी पढ़ें: CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले बोलीं सोनिया गांधी, सम्मान के साथ विकास के लिए नया अध्याय लिखेंगी
पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी
आपको बता दें कि 31 अगस्त को कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की थी. इसके बाद देश में पहली बार पेट्रोल और डीजल के दाम 300 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा के हो गए. अब ये दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो नई सरकार के आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.एक अगस्त को पिछली सरकार ने अपना संवैधानिक कार्यकाल को पूरा किया था। इससे पहले ही पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं. यहां पर हाई स्पीड डीजल की कीमते 19 रुपये 90 पैसे और पेट्रोल की कीमत 19 रुपये 95 पैसे बढ़ाने का ऐलान किया था.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us