मुशर्रफ ने माना, पाकिस्तान के कराची में छिपा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद
दाउद 1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने माना है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में हैं। मुशर्रफ ने यह बात एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया।
दाउद 1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। भारत सरकार के मुख्य आतंकवादी लिस्ट में इसका नाम है। इसकी गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।
टीवी इंटरव्यू के दौरान मुशर्रफ ने कहा, 'भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। हम क्यों अब अच्छे बनकर भारत की मदद करें?'
इसके अलावा मुशर्रफ ने कहा, 'मुझे साफ तौर नहीं पता कि दाउद कहां है, लेकिन वह यहीं कहीं (कराची में) होगा।' मुशर्रफ के इस बात से साफ लगता है कि दाउद अभी पाकिस्तान में ही है। हालांकि पाकिस्तान इससे इंकार करता रहा है।
काफी समय से भारत दावा कर रहा है कि दाउद पाकिस्तान में ही छुपा हुआ है। इस संबंध में भारत पिछले 10 साल में पाकिस्तान को कई डोजियर भी भेज चुका है।
इससे पहले भारत पाकिस्तान पर तत्कालीन अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को पनाह देने का आरोप था। जिसके बाद साल 2011 में ओसामा को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह