पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव किया जब्त

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी सात नावों को भी जब्त कर लिया है। उन पर आरोप है कि वो अवैध रूप से पाकिस्तान की सीमा में मछली पकड़ रहे थे।

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी सात नावों को भी जब्त कर लिया है। उन पर आरोप है कि वो अवैध रूप से पाकिस्तान की सीमा में मछली पकड़ रहे थे।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव किया जब्त

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी सात नावों को भी जब्त कर लिया है। उन पर आरोप है कि वो अवैध रूप से पाकिस्तान की सीमा में मछली पकड़ रहे थे।

Advertisment

पाकिस्तान की मैरिटाइम सिक्योरिटी फोर्स के प्रवक्ता ने बताया कि इन मछुआरों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान के पोर्ट्स की सुरक्षा करने वाली डॉक पुलिस को सौंप दिया गया है।

कमांडर वाजिद नवाज़ चौधरी ने कहा, 'डॉक पुलिस अब उन्हें ज्युडीशियल मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। संभवतः उन्हें ज्यूडीशियल रिमांड में भेजा जाएगा।'

पिछले एक महीने में पीएमएसएफ ने 144 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोप लगाया है कि वो पाकिस्तान की सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।

इस साल अब तक पाकिस्तान ने 400 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

पीएमएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की वजह यह थी कि वहां पर पाकिस्तान मैरीटाइम सुरक्षा बल अभ्यास कर रहे थे।

और पढ़ें: 2 साल तक कैशलेस डिजिटल भुगतान हुआ फ्री, सरकार ने दी सब्सिडी को मंजूरी

उन्होंने कहा, 'स्पीडबोट्स और हेलीकॉप्टर्स इस अभ्यास में इस्तेमाल किये जा रहे थे और भारतीय मछुआरों को हमारी जल सीमा में देखा गया।'

इस बीच पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि मछुआरे गुजरात के विभिन्न इलाकों से थे जो कुछ दिन पहले पोरबंदर से निकले थे।

उन्होंने पुष्टि की कि पीएमएसएफ ने उन्हें जखाऊ कोस्ट के पास पकड़ा और कराची लेकर गए हैं।

दोनों तरफ के मछुआरों को भारत और पाकिस्तान सीमा मे जाने पर गिरफ्तार कर लेते हैं। वहां पर कई ऐसे स्थान हैं जहां सीमा को परिभाषित नहीं किया गया है।

और पढ़ें: तीन तलाक: मोदी कैबिनेट ने बिल पर लगाई मुहर, अब संसद में होगा पेश

Source : News Nation Bureau

INDIA pakistan Pakistani authorities arrest 43 Indian fishermen boats seized
Advertisment