पाकिस्तान ने भारत की आपत्ति के बाद, कश्मीर मुद्दे पर मांगा अमेरिका का साथ

निक्की हेली ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता कराने में मध्यस्थता का सोमवार को प्रस्ताव किया था।

निक्की हेली ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता कराने में मध्यस्थता का सोमवार को प्रस्ताव किया था।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
पाकिस्तान ने भारत की आपत्ति के बाद, कश्मीर मुद्दे पर मांगा अमेरिका का साथ

अमेरिकी मध्यस्थता चाहता है पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के अमेरिका के प्रस्ताव का भारत ने भले ही विरोध किया है, लेकिन पाकिस्तान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। 

Advertisment

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने मंगवार को कहा, 'दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने में अमेरिका यदि कोई सकारात्मक भूमिका निभाता है तो उससे क्षेत्र का लाभ हो सकता है।'

इसके पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत निक्की हेली ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता कराने में मध्यस्थता का सोमवार को प्रस्ताव किया था।

ये भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामला: जयललिता को नहीं ठहराया जाएगा दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

भारतीय मूल की हेली ने न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था, 'यह बिल्कुल सही है कि यह प्रशासन भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को लेकर चिंतित है और किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश करना चाहता है।'

हेली ने यह संकेत भी दिया था कि ट्रंप प्रशासन दोनों पड़ोसियों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए वार्ता में हिस्सा लेगा।

चौधरी ने यहां डॉन से कहा कि पाकिस्तान इस तरह के प्रयासों में रुचि रखता है, क्योंकि यह भारत के साथ अच्छा पड़ोसी संबंध चाहता है।

ये भी पढ़ें: चीन को दलाई लामा का जवाब, भारत ने कभी भी नहीं उठाया उनका राजनयिक लाभ

लेकिन भारत ने पाकिस्तान के साथ विवाद सुलझाने में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता खारिज कर दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने मंगलवार को कहा था, 'भारत-पाकिस्तान के सभी मुद्दों को एक आतंकवाद व हिंसा मुक्त वातावरण में द्विपक्षीय तरीके से सुलझाने के सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।'

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह भी कहा कि वह भारत में सीमा पार से हो रहे आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए पाकिस्तान को राजी करे।

ये भी पढ़ें:  नोटबंदी फर्जीवाड़े मामले में एक्सिस बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर विनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर

आईपीएल से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

INDIA Donald Trump pakistan kashmir
Advertisment