पाकिस्तान सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस को भारत के खिलाफ डोजियर सौंपेगा। जानकारी के मुताबिक, डोजियर कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव और भारतीय पनडुब्बी के जल सीमा उल्लंघन से संबंधित है।
डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी यूएन मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर एंटोनियो गुतेरस को डोजियर सौंपेगी। पद संभालने के बाद यूएन प्रमुख का सोमवार को पहला कार्यदिवस होगा।
ये भी पढ़ें: नये साल पर पाकिस्तान को US का झटका, मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े 7 प्रतिष्ठानों पर लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान का कहना है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना का अधिकारी है। साथ ही रॉ का कथित ऑपरेटिव भी है। पाकिस्तान मार्च महीने में जाधव की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। डोजियर में पाकिस्तान में आतंकवाद को भारत के संरक्षण देने के कथित सबूत हैं। साथ ही यूएन प्रमुख को पिछले महीने घटित हुई भारतीय पनडुब्बी की जानकारी भी दी जाएगी।
क्या है कुलभूषण यादव विवाद
कुलभूषण यादव पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किया गया भारतीय नागरिक और नौसेना अधिकारी है। पाकिस्तान का दावा है कि वह बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। साथ ही वह भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का कर्मचारी है, जबकि भारत ने इसकी भारतीय नागरिकता और पूर्व नौसेना अधिकारी होने की ही पुष्टि की है। पाकिस्तान फ़ौज ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें इस जासूस को खुद से संबंधित बयान करते हुए भी दिखाया गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गिरफ्तार 66 भारतीय मछुआरे जेल भेजे गए
HIGHLIGHTS
- कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को लेकर डोजियर सौंपेगा
- पाक भारतीय पनडुब्बी की देगा जानकारी
Source : News Nation Bureau