रोहिंग्या मुस्लिम को आंतकी संगठन में शामिल करने की पाकिस्तान की नापाक साज़िश

खबर है कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को जम्मू के रोहिंग्या को अपने संगठन में भर्ती करने को कहा है। ऐसा कर के वह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

खबर है कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को जम्मू के रोहिंग्या को अपने संगठन में भर्ती करने को कहा है। ऐसा कर के वह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
रोहिंग्या मुस्लिम को आंतकी संगठन में शामिल करने की पाकिस्तान की नापाक साज़िश

रोहिंग्या मुस्लिम को आंतकी संगठन में शामिल करने की साज़िश

हिंदुस्तान में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर पाकिस्तान नापाक नजरें गड़ाए बैठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को जम्मू के रोहिंग्या को अपने संगठन में भर्ती करने को कहा है। ऐसा कर के वह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

Advertisment

रोहिंग्या मुसलमानों के मसले पर जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने भी भड़काऊ बयान दिया है। जैश की एक रैली में मसूद ने जहर उगला और अमेरिका के दुश्मन नंबर वन ओसामा बिन लादेन को शेर कहा।

अजहर ने कहा, 'दुनिया के सभी मुस्लिमों को एक साथ आना चाहिए, हमें जल्द ही कुछ करना चाहिए। ओसामा बिन लादेन एक शेर था जो लोगों की मदद के लिए आगे आया। बिन लादेन एक बहादुर और निडर इंसान था जिसने दुनिया के साम्राज्यवाद को चुनौती दी। वहीं विराथू सिर्फ निहत्थे लोगों पर जुर्म कर रहा है।'

कुछ दिनों पहले ही लश्कर के दो ऑपरेटिव शाहीद महमूद और नदीम अवान बांग्लादेश बॉर्डर पर गए थे ताकि रोहिंग्या मुस्लिमों को आतंकी ट्रेनिंग दे कर उनका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन HUJI-A का सरगना अब्दुस कद्दूस बर्मी भी रोहिंग्या मूल का हैऔर उसके लश्कर सरगना आतंकी हाफिज सइद से करीबी रिश्ते हैं।

Source : News Nation Bureau

Rohingya pakistan INDIA
      
Advertisment