logo-image

पाकिस्तान में फेसबुक पर ईशनिंदा के जुर्म में एक व्यक्ति को मिली मौत की सजा

पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक शिया शख्स को फेसबुक पर ईशनिंदा वाला पोस्ट डालने के कारन मौत सजा सुनाई गई है। जिस व्यक्ति को सजा-ए-मौत मिली है ।

Updated on: 11 Jun 2017, 11:59 AM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक शिया शख्स को फेसबुक पर ईशनिंदा वाला पोस्ट डालने के कारन मौत सजा सुनाई गई है। जिस व्यक्ति को सजा-ए-मौत मिली है उसका नाम तैमूर रजा है।

तैमूर रजा को पिछले साल गिफ्तार किया गया था। तैमूर लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर ओकरा के रहने हैं।

रजा के सहकर्मियों ने शिकायत की थी कि रजा ने सुन्नी मुस्लिमों के लिए आदरणीय पैगंबर मोहम्मद की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिस,के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: विराट कोहली ने दिए संकेत, अश्विन को मिल सकता है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका

आपको बता दे कि पाकिस्तान में ईशनिंदा को बेहद गंभीर जुर्म माना जाता है। इसके लिए सख्त कानून है। इस कानून के तहत इबादतगाहों को अपवित्र करने, मजहबी भावनाएं भड़काने, पैगंबर हजरत मोहम्मद की आलोचना और कुरान शरीफ को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने वावरिंका को हराया तो अपने नाम कर जाएंगे ये अनूठा रिकॉर्ड