logo-image

पाकिस्तान ने छोड़े 220 भारतीय मछुआरे

इन मछुआरों को पाकिस्तान ने अपने जलीय सीमा से गिरफ्तार किया था।

Updated on: 25 Dec 2016, 06:50 PM

New Delhi:

पाकिस्तान ने रविवार को 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन मछुआरों को पाकिस्तान ने अपने जलीय सीमा से गिरफ्तार किया था। इन्हें मलीर जेल में रखा गया था। ये मछुआरे लाहौर जा रही ट्रेन में सवार हो चुके हैं। इन्हें वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहाँ से ये अपने घरों के लिए रवाना होंगे।

पाकिस्तान ने ये फैसला उस वक़्त लिया है, जब भारत के पाक के रिश्ते बेहद तनाव से गुज़र रहे हैं। उरी हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की कई घटनाएं हुई हैं और दोनों तरफ जान-माल का नुक्सान हो रहा है।

पिछले हफ्ते पाकिस्तान फिशरमैन फोरम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भारतीय अधिकारियों ने दर्ज़नों पाकिस्तानी मछुआरों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया है। हांलांकि भारतीय पक्ष की तरफ से इस आरोप का कोई जवाब नहीं दिया गया। गुजरात के तटीय इलाकों में इस तरह की घटनाएं बराबर ख़बरों में आती रहती हैं।