/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/27/90-zahid-hamid-pak.jpg)
पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के उत्पात के बाद कानून मंत्री जाहिद हामिद ने अपना इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी पाकिस्तान के सरकारी प्रसारण से मिली है। देश में पुलिस और प्रदर्शनकारी धार्मिक संगठन के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
इस प्रदर्शन में करीब 200 लोग घायल हुए थे और 7 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने देश की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 3 हफ्ते तक हामिद के इस्तीफे की मांग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया हुआ था।
प्रदर्शनकारी हामिद के खात्म-ए-नाबुव्वत शपथ कानून में बदलाव के चलते इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि इस कार्रवाई ने इस्लामिक विश्वासों को कम किया और ईश निंदा का काम किया।
कानून और संसदीय मामलों के मंत्री हमीद ने देश को "संकट से बाहर" लाने के लिए प्रधान मंत्री शाहिद खाक़ान अब्बासी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह जानकारी पाकिस्तान के रेडियो प्रसारण के ज़रिए सामने आई है।
यह इस्तीफा प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच रातभर हुए समझौते पर बात बनने के बाद दिया गया है। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच यह सहमति इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच दो दिन तक चले संघर्ष के बाद बनी है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS VIRAL: मुंबई में जहीर-सागरिका की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
HIGHLIGHTS
- पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने इस्तीफा दिया
- हिंसक प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद इस्तीफा
- पाकिस्तान रेडियो ने दी इस्तीफे की जानकारी
Source : News Nation Bureau