पश्तून लड़कियों को 'सेक्स गुलाम' बना रहा है पाकिस्तान, एक्टिविस्ट ने किया दावा

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के बहाने पाकिस्तान अपने ही लोगों पर कहर ढा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान आर्मी के 'अत्याचार' के कारण करीब 5 लाख लोग बेघर हुई हैं।

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के बहाने पाकिस्तान अपने ही लोगों पर कहर ढा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान आर्मी के 'अत्याचार' के कारण करीब 5 लाख लोग बेघर हुई हैं।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
पश्तून लड़कियों को 'सेक्स गुलाम' बना रहा है पाकिस्तान, एक्टिविस्ट ने किया दावा

उमर खट्टक, पश्तून एक्टिविस्ट

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के बहाने पाकिस्तान अपने ही लोगों पर कहर ढा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान आर्मी के 'अत्याचार' के कारण करीब 5 लाख लोग बेघर हुई हैं।

Advertisment

सामाजिक कार्यकर्ता उमर खट्टक ने दावा किया, 'पाकिस्तान ने सैकड़ों पश्तून लड़की को लाहौर ले जाकर सेक्स स्लेव्स (सेक्स गुलाम) बनाया है। सभी लड़कियां स्वात और वजीरिस्तान की रहने वाली है।'

उमर ने कहा, 'पाकिस्तान आर्मी ने कई घरों को तबाह कर दिया। मार्केट्स में लूटपाट की, महिलाओं से रेप को अंजाम दिया है।' उन्होंने दावा किया, 'संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के अनुसार पाकिस्तान आर्मी के अत्याचार के कारण 5 लाख लोगों ने अफगानिस्तान में पलायन किया है।

खट्टक ने कहा कि पाकिस्तान पश्तूनों को गुमराह कर रहा है। हमें मूर्ख बनाया जा रहा है। वह हमें यहां से बेदखल करना चाहते हैं और पूरे क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते हैं।

उमर ने कहा, 'हम अत्याचार के खिलाफ लड़ाई के लिए पश्तूनिस्तान लिब्रेशन आर्मी बना रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हथियारबंद जंग छेड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं है। यह पश्चिमी शक्तियों का प्रोजेक्ट है। जो स्थानीय पहचान को खत्म करना चाहते हैं।'

आपको बता दें कि अफगानिस्तान-पाक सीमा पर उत्तरी वजीरिस्तान में पाक आर्मी 'जर्ब-ए-अज्ब' के नाम से 2014 में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। पाक आर्मी का कहना है कि उसने 3,500 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस दौरान 537 सैनिक मारे गए हैं।

और पढ़ें: नवाज शरीफ ने कहा, आने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों के लिए स्वर्ग बनेगा पाकिस्तान

HIGHLIGHTS

  • पाकिस्तान आर्मी का स्वात और वजीरिस्तान में अपने लोगों पर कहर
  • एक्टिविस्ट उमर खट्टक ने कहा, लड़कियों को लाहौर ले जाकर सेक्स स्लेव्स बनाया गया
  • खट्टक ने कहा, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई के लिए पश्तूनिस्तान लिब्रेशन आर्मी बना रहे हैं

Source : News Nation Bureau

pakistan lahore Girls Pashtun Sex slaves SWAT Waziristan
Advertisment