logo-image

पाकिस्तान ने पिछले पांच सालों में 298 भारतीयों को दी नागरिकता

पाकिस्तान ने भारत के करीब 298 लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है। पाकिस्तान ने यह नागरिकता इन लोगों को पिछले 5 सालों के दौरान दी है। यह जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने जारी की है।

Updated on: 20 Aug 2017, 02:56 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान ने भारत के करीब 298 लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है। पाकिस्तान ने पिछले 5 सालों के दौरान भारत के 298 लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, '2012 से लेकर 14 अप्रैल 2017 तक 298 भारतीय अप्रवासियों को पाकिस्तान ने नागरिकता दी है।'

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सांसद शेख रोहेल असगर ने कहा कि 2012 में पाकिस्तान ने 48 भारतीयों को नागरिकता दी थी।

और पढ़ें: PoK में पाकिस्तानी सेना और ISI जबरन हथिया रहे जमीन, स्थानीय लोगों में गुस्सा

वहीं 2013 में 75 जबकि 2016 में 76 लोगों को पाकिस्तान की नागरिकता दी गई।

2015 में केवल 15 अप्रवासियों को पाकिस्तान ने नागरिकता दी थी। वहीं 2016 की बात करें तो 69 लोगों को नागरिकता मिल चुकी है। इस साल अप्रैल तक ही 14 लोगों को पाकिस्तानी नागरिकता मिल चुकी है।

नागरिकता देने के मामले में पाकिस्तान की नीति सख्त मानी जाती रही है।

और पढ़ें: एच -1 बी वीज़ा आवेदकों में भारतीय शीर्ष पर, जुलाई तक 2.74 लाख लोगों ने किया आवेदन