पाक का भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप, संयुक्त राष्ट्र को डोजियर सौंपा

पाकिस्तान ने UNMOGIP से इन घटनाओं की जांच करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोढ़ी पहले भी भारत पर आरोप लगाती रही हैं।

पाकिस्तान ने UNMOGIP से इन घटनाओं की जांच करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोढ़ी पहले भी भारत पर आरोप लगाती रही हैं।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
पाक का भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप, संयुक्त राष्ट्र को डोजियर सौंपा

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शिकायत (प्रतिकात्मक फोटो)

पाकिस्तान ने कहा है कि उसने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर उल्लंघन मुद्दे पर भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) को एक डोजियर सौंपा है।

Advertisment

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया, 'भारत और पाकिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के प्रतिनिधि रावलपिंडी में रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से मिले थे। उन्हें भारत की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के मुद्दे पर डोजियर सौंपा गया।'

पाकिस्तान का आरोप है कि खुइराता सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से गोलीबारी में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के मद्देनजर उसने विस्तृत डोजियर UNMOGIP को सौंपा है।

यह भी पढ़ें: राजौरी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक BSF जवान शहीद, तीन घायल

पाकिस्तान ने UNMOGIP से इन घटनाओं की जांच करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोढ़ी पहले भी संयुक्त राष्ट्र सचिव बान की मून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भारत के बारे में आरोप लगाती रही हैं कि भारतीय सैनिकों ने कश्मीर में गोलाबारी की थी।

Source : News Nation Bureau

pakistan LOC Ceasefire Violation UNMOGIP
Advertisment