पाकिस्तान के पूर्व NSA महमूद अली दुर्रानी (फाइल फोटो)
पाकिस्तान ने माना है कि 2008 में मुंबई में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान के आंतकी संगठन ने किया था। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी का कहना है कि साल 2008 में मुंबई में हुआ हमला पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने किया था।
यह बात दुर्रानी ने 19वीं एशियाई सुरक्षा कांफ्रेंस के दौरान की। दुर्रानी ने कहा, ' 26/11 मुंबई हमला सीमा पार आंतकवाद का क्लासिक उदाहरण हैं।' दुर्रानी ने कहा कि हाफिज सईद पर भी कड़ा रुख अख्तियार करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हाफिज सईद की कोई उपयोगिता नहीं है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'
26/11 Mumbai attack carried out by a terror group based in Pakistan is classic trans-border terrorist event: Mahmud Ali Durrani, Ex Pak NSA pic.twitter.com/5Z2DyUH9Uk
— ANI (@ANI_news) March 6, 2017
26/11 Mumbai attack carried out by a terror group based in Pakistan is classic trans-border terrorist event: Mahmud Ali Durrani, Ex Pak NSA pic.twitter.com/5Z2DyUH9Uk
— ANI (@ANI_news) March 6, 2017
आपको बता दे कि जिस वक्त दुर्रानी ने यह बाते कही उस वक्त वहां भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्टडीज एंड एनालिसिस की ओर से किया गया था। इस कांफ्रेंस की थीम, 'कॉम्बेटिंग टेरेरिज्म: इवॉल्विंग एन एशियन रेस्पॉन्स' है।
और पढ़ें: LOC पर फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाक ने जताई आपत्ति, कहा- जासूसी कर सकता है भारत
26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते से आए और उन्होंने अंधाधुंध तरीके से गोलीबारी की। इसमें 166 लोगों की जान गई और सैंकड़ों अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, द ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज महल पैलेस एंड टावर, लियोपाल्ड कैफे, कामा अस्पताल जैसी बड़ी जगहों को निशाना बनाया। हाफिज सईद की मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है।
और पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तान के चांद नवाब के बाद अमीन हफीज की फनी रिपोर्टिंग देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप
Source : News Nation Bureau