इस मामले में पाकिस्‍तान ने भारत को काफी पीछे छोड़ दिया

पाकिस्तान में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है. पिछले तीन-चार दिनों में ही देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना के करीब 200 नए मामले सामने आ चुके हैं.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है. पिछले तीन-चार दिनों में ही देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना के करीब 200 नए मामले सामने आ चुके हैं.

author-image
Sunil Mishra
New Update
Imran khan

इमरान खान, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री( Photo Credit : IANS)

पाकिस्तान में कोरोनावायरस (Corona Virus) लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है. पिछले तीन-चार दिनों में ही देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना के करीब 200 नए मामले सामने आ चुके हैं. अब सिंध, इस्लामाबाद और खैबर-पख्तूनख्वा में नए मामले सामने आने के बाद पाकिस्तान में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 250 से अधिक हो चुकी है. यानी कोरोना के मामले में पाकिस्तान (Pakistan) अपने पड़ोसी देश भारत से आगे निकल चुका है. भारत में अबतक 151 मामले सामने आ चुके हैं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना का सबसे अधिक असर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में देखने को मिला है. दिसंबर 2019 के अंत में चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए इस घातक वायरस की वजह से विश्वभर में 7,900 से अधिक मौत हो चुकी हैं. इसके अलावा दुनियाभर के 198,000 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का दुर्दिन दूर करने के लिए नए अध्‍यक्ष का चुनाव होना चाहिए: कपिल सिब्‍बल

इस्लामाबाद में बुधवार को चार नए मामले सामने आए. सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के सूचना मामलों पर सलाहकार मुर्तजा वहाब ने सिंध प्रांत में नौ नए मामलों की पुष्टि की, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में तीन नए मामलों की सूचना मिली है. सिंध में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 181 पहुंच चुकी है, जबकि पंजाब में 26, खैबर पख्तूनख्वा में 19 मामले मामले सामने आए हैं. इसके अलावा इस्लामाबाद में आठ, बलूचिस्तान में 16, गिलगिट-बाल्टिस्तान में तीन मामले पाए गए हैं. वहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है.

पाकिस्तान के कोरोना के अधिकांश मामले ईरान से ताफ्तान के रास्ते आने वाले तीर्थयात्रियों से जुड़े हुए हैं. देश में वायरस संक्रमित लोगों का पता चलने के बाद से पाकिस्तान में अधिकारियों ने 1,015,900 से अधिक यात्रियों की जांच की है. पिछले 24 घंटों में कम से कम 20,088 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है.

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के कोच से हटाए गए तो बांग्‍लादेश से आ गया बुलावा, जानें फिर क्‍या हुआ

इधर, भारत में कोरोनावायरस के अबतक 151 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इस बीमारी के कारण देश में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक मौत दिल्ली, एक कर्नाटक और एक महाराष्ट्र में हुई है.

Source : IANS

INDIA corona-virus Imran Khan pakistan corona-cases
Advertisment