/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/18/29-BHAGATSINGH.jpg)
अमर शहीद सरदार भगत सिंह भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में एक थे। उनका नाम आते ही युवाओं में जोश भर जाता है। पाकिस्तान के एक संगठन ने मांग की है कि शहीद ए आजम भगत सिंह को देश का सर्वोच्च वीरता पदक ‘निशान ए हैदर’ दिया जाना चाहिए।
संगठन ने मांग की है कि लाहौर के शादमान चौक पर उनकी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। आपको बता दे इसी चौक पर भगत सिंह को फांसी दी गई थी। जहां 86
जिस संगठन ने यह मांग की है वह गरअसल अदालत में स्वतंत्रता सेनानियों को निर्दोष साबित करने के लिए काम कर रहा है।
भगत सिंह और उनके दो साथियों-राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ षड्यंत्र और ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स की हत्या के आरोप में 23 मार्च 1931 को लाहौर में फांसी दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: बिन मेहरम 1320 महिलाएं हज पर जाने की तैयारी में, सबसे अधिक आवेदन केरल से
भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया, वह आज के युवकों के लिए एक बहुत बड़ा आदर्श है। भगत सिंह अपने देश के लिये ही जीये और उसी के लिए शहीद भी हो गये। मात्र 23 साल की उम्र में इन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इसे भी पढ़ें: अब हज यात्रा में मुस्लिम महिलाओं से नहीं होगा भेदभाव, हमने खत्म की मेहरम प्रथा- पीएम मोदी
Source : IANS