/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/13/71-Nepal.jpg)
खाद्य सुरक्षा और जरूरी सामानों की कीमत कम किए जाने की मांग को लेकर माओवादियों के एक धड़े की तरफ से देशव्यापी हड़ताल किए जाने के बाद नेपाल में सामान्य जनजीवन पटरी से उतरता नजर आ रहा है।
नेपाल पुलिस ने तोड़ फोड़ और दुकानों को बंद कराने की कोशिश कर रहे करीब 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। नेत्र बिक्रम चंद के नेतृत्व वाले सीपीएन माओवादी ने नेपाल में देशव्पापी हड़ताल का आह्वान किया है। काठमांडू में आज लगभग सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे वहीं दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी ताला लगा रहा।
इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद होने की वजह से सड़के सुनसान रहीं और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देश के कई हिस्सों में माओवादी कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ भी की है।
पुलिस ने ने सीपीएन माओवादी चंदा धड़े के करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी लोगों को खाद्य सुरक्षा दिए जाने और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी का भी विरोध कर रही है।
HIGHLIGHTS
- नेपाल में देशव्यापी हड़ताल से व्यस्त हुआ जनजीवन
- पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया
Source : News Nation Bureau