इस वजह से चीन के एक तिहाई लोग नहीं करते सुबह का नाश्ता....
चीन के एक-तिहाई लोगों के पास सुबह में रोज नाश्ते का वक्त नहीं होता है। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है।
नई दिल्ली:
चीन के एक-तिहाई लोगों के पास सुबह में रोज नाश्ते का वक्त नहीं होता है। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है। चीन की न्यूट्रीशन सोसायटी की ओर करवाए गए सर्वेक्षण में करीब 11 फीसदी लोग ऐसे पाए गए, जो अक्सर जलपान नहीं करते हैं।
चीन के 31 प्रांतों में 18 साल से ऊपर के लोगों में करीब एक फीसदी ने कहा कि उन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया।
सर्वेक्षण के अनुसार, 49 फीसदी लोगों के नाश्ता नहीं करने की मुख्य वजह यह है कि उनके पास सुबह में समय सीमित होता है। वहीं 17 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें सुबह में भूख ही नहीं लगती है और उन्हें नाश्ता करने की आदत नहीं है।
इसे पढ़ें : ब्रेकफास्ट पर ज्यादा खर्च करने लगे हैं भारतीय, डाइनिंग इंडस्ट्री में 56 फीसदी की वृद्धि
सर्वेक्षण के अनुसार, 9 प्रतिशत लोग नाश्ते को जरूरी नहीं समझते हैं।
सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने बताया कि नाश्ते में सोयाबीन, डेयरी उत्पाद, फल व सब्जियों से ज्यादा प्रमुख रूप से अनाज और गांठ वाली सब्जियां होती हैं।
करीब 81 फीसदी प्रतिभागियों ने बताया कि वे 15 मिनट में नाश्ता करते हैं, जबकि 42 फीसदी लोगों ने बताया कि वे नाश्ते के लिए 10 मिनट का समय देते हैं।
सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि अपर्याप्त ऊर्जा, आहार संबंधी रेशे या विटामिन लेने पर उसकी भरपाई दोपहर के भोजन या रात के भोजन से नहीं की जा सकती है।
और पढ़ें : गलती से भी ना छोड़े सुबह का नाश्ता, पढ़ें इसके 5 नुकसान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी